आवासीय भवनों के ऊपर हेलीपैड नहीं : जयराम रमेश
महाराष्ट्र सरकार द्वारा आवासीय भवनों के ऊपर हेलीपैड बनाने के प्रस्ताव के संबंध में रमेश ने संवाददाताओं से कहा यह व्यवहारिक नहीं है और इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।
रमेश ने कहा, "हमने इस मुद्दे पर चिंता जताई क्योंकि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ेगा, जिसका प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।"
महाराष्ट्र सरकार ने गत वर्ष विकास नियंत्रण नियम में संशोधन कर आवासीय और वाणिज्यिक भवनों के ऊपर हेलीपैड बनाने की मंजूरी दी थी।
महाराष्ट्र सरकार के अनुसार हेलीपैड से उद्योगपतियों के आवाजाही के समय में बचत होगी बल्कि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications