मां ने 6 बच्चों की हत्या कर तहखाने में छुपाए शव
उसने इनमें से चार बच्चों को तो मुंह में अंगुली डालकर मार डाला था। महिला ने हत्या के बाद बच्चों के शव तहखाने में छुपा दिए थे।
एक समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक 38 वर्षीय सेलिने लिसागे ने दो बच्चों की रस्सी से गला घोंटकर और चार बच्चों के मुंह में अंगुली डालकर उनकी हत्या कर दी थी।
महिला ने चेरबर्ग की एक अदालत में हत्या के आरोप को स्वीकार किया।
महिला के अंतिम बच्चे के पिता लक मार्गुरीट ने अपने बच्चे का शव एक कूड़ेदान में पाया। बच्चे के बारे में पति के पूछने पर लिगासे ने कोई जवाब नहीं दिया।
वकील मिशेल ग्रेनडॉक्स ने बताया कि लिगासे ने शवों और बच्चों के कपड़ों को बड़ी सफाई के साथ प्लास्टिक बैग में भरकर तहखाने में छुपा दिया था। इस मामले का खुलासा 19 अक्टूबर 2007 को हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications