लाल चौक पर गोलीबारी में एक मरा (लीड-2)
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान और दो नागरिक घायल भी हो गए। घायलों को एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।"
पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों ने लाल चौक पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। उस वक्त वहां काफी भीड़ थी।
इलाके में गोलीबारी की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "आतंकवादियों ने कोकेर बाजार में तैनात सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की और फिर फरार हो गए।"
गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने लाल चौक इलाके की घेराबंदी कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications