लातिन अमेरिका में करोड़ों को नहीं मिल रहा है शुद्ध पानी
साथ ही यहां के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता में भी कमी देखी गई है। लातिन अमेरिकी स्वच्छता सम्मेलन में यह आंकड़े जारी किए गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक इंटर-अमेरिकन डेवलपमेंट बैंक के जल एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख फेडरीको बसानेस ने सोमवार को बताया कि मौजूदा दौर में इन देशों में संयुक्त राष्ट्र के सहस्त्राब्दि विकास लक्ष्य स्थिति में सुधार के लिए पर्याप्त नहीं है।
बसानेस ने कहा,"लातिन अमेरिकी देशों में शहर तेजी से बढ़ रहे हैं। शहरों के विकास लक्ष्यों को पूरा किए जाने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications