असम में दो अलगाववादी ढेर
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह मुठभेड़ दरांग जिले के मजुली गांव में हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें खुफिया जानकारी मिली कि एनडीएफबी के सदस्य एक घर में डेरा डाले हुए हैं। छापा मारने के दौरान उनसे मुठभेड़ हुई।"
अधिकारी ने बताया, "एक घंटे से अधिक चले इस मुठभेड़ में हमने दो अलगाववादियों को मार गिराया और कुछ बचकर भागने में सफल रहे।"
मारे गए अलगाववादियों के पास से बड़े पैमाने पर हथियार, विस्फोटक और हथगोला बरामद किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications