पाकिस्तान में अपहृत ब्रिटिश बच्चा मुक्त
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता एडम स्मिथ ने कहा, "यह बहुत अच्छी खबर है जो दर्दनाक दौर से गुजरे साहिल और उसके परिवारवालों के लिए काफी राहत लेकर आई है।"
उल्लेखनीय है कि पंजाब प्रांत के झेलम शहर में तीन मार्च को एक डकैती के दौरान पांच वर्षीय साहिल का अपहरण कर लिया गया था।
स्मिथ ने कहा, "बच्चे को मुक्त कराने के लिए ब्रिटेन और पाकिस्तान के अधिकारियों के सहयोग के लिए मैं उनकी सराहना करता हूं। साहिल की सुरक्षित वापसी के लिए मैं झेलम पुलिस को विशेष धन्यवाद देना चाहता हूं।"
पाकिस्तान पुलिस के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि फिरौती की राशि देने के बाद मंगलवार को अपहरणकर्ता बच्चे को झेलम से 20 किलोमीटर दक्षिण स्थित डींगा कस्बे में एक स्कूल की इमारत के पास छोड़ गए।
अधिकारी ने बताया कि बच्चे को मुक्त करने के लिए अपहरणकर्ताओं ने ग्रेट मैनचेस्टर के ओल्डहम से 100,000 पाउंड (करीब 150,000 डॉलर) की मांग की थी और ब्रिटिश सरकार ने फिरौती की रकम अदा की।
पंजाब प्रांत के कानून मंत्री राना सनाउल्लाह ने एक समाचार चैनल से कहा कि यह बहुत जटिल मामला है जिसे इतनी आसानी से नहीं समझा जा सकता।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने फिर दावा किया है कि बच्चे के अपहरण के पीछे उसके परिवार के ही किसी सदस्य का हाथ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications