गुजरात में 200 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा
अभियान के तहत सोमवार को अहमदाबाद के दो बिल्डरों के पास से 100 करोड़ रुपये के बेहिसाब आय का खुलासा किया गया जिसमें एक पास 75 करोड़ रुपये और दूसरे 25 करोड़ रुपये का पता चला।
आयकर विभाग के मुख्य आयुक्त डी. एस. रस्तोगी ने मंगलवार को कहा कि इस अभियान के दायरे में वे प्रतिष्ठान आए जिन्होंने पिछले साल की तुलना में इस साल कम अग्रिम कर जमा किया।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने ऐसा ही अभियान सूरत में चलाया जहां कपड़ा और रियल इस्टेट व्यापार से जुड़ी सात कंपनियों से 90 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय का पता चला।
इन कंपनियों से जुड़े दस्तावेज अभी खंगाले जा रहे हैं इसलिए अनुमान है कि यह रकम 100 करोड़ रुपये को भी पार कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications