लोकसभा में 'नोटों की माला' को लेकर हंगामा, कार्यवाही स्थगित (लीड-1)

इस मसले पर सदन में समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने सवाले खड़े किए। सदन में सपा सदस्यों ने लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार की शांत रहने की अपील की परवाह न करते हुए नारेबाजी जारी रखी।

हंगामा थमता न देख मीरा कुमार ने कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले सदन में प्रश्नकाल सुचारू रूप से चला। कार्यवाही दोबारा आरंभ होने पर भी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। इस वजह से कार्यवाही दोबारा दो बजे तक के लिए स्थगित हुई।

कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल ने संवाददाताओं से कहा, "इस मामले में एक जांच की जानी चाहिए, जिससे इन रुपयों के स्रोत का पता चल सके।"

भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हम रुपयों का स्रोत जानना चाहते हैं। मायावती राज्य की मुख्यमंत्री हैं और ऐसे में जनता को उन रुपयों के स्रोत के बारे में जानने का अधिकार है।"

उल्लेखनीय है कि सोमवार को लखनऊ में हुई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जनसभा में मायावती को एक माला पहनाया गया था। विपक्षी दलों का आरोप है कि इसमें हजार-हजार रुपये के नोट गूंथे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+