राज्यसभा की कार्यवाही 17, 18 मार्च को नहीं होगी
उपसभापति के. रहमान खान ने बताया कि विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक में मंगलवार को यह निर्णय लिया गया कि सदन की कार्यवाही बुधवार और गुरुवार को नहीं होगी।
वैसे राज्यसभा की कार्यवाही 16 मार्च तक होनी थी और फिर 12 अप्रैल तक स्थगित की जानी थी, पंरतु इस महीने की शुरुआत में सदन ने फैसला किया था कि कार्यवाही दो दिन बढ़ाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications