गुजरात में आईपीएल मैच पर 200 करोड़ रुपये का सट्टा
सूत्रों का कहना है कि देश के अन्य हिस्सों में खेले जाने वाले आईपीएल मैचों पर इससे भी अधिक रकम का सट्टा लग सकता है। सट्टा बाजार के एक सूत्र ने कहा कि पुलिस से बचने के लिए इस गोरखधंधे में शामिल लोग नए रास्ते खोजने लगे हैं।
मोबाइल फोन के जरिए इस धंधे को अंजाम देने की बजाय अब सट्टेबाज पैसे के लेन-देन के लिए इंटरनेट का उपयोग करने लगे हैं। साथ ही पकड़े जाने के डर से सट्टेबाज वाहनों पर लगातार शहर में ही चक्कर लगाते रहते हैं।
सट्टबाजों ने पुलिस को झांसा देने के लिए अब अपने ठिकाने छोटे शहरों या कस्बों में बनाने शुरू कर दिए हैं। एक सप्ताह पहले पुलिस ने साबरकंठा जिले के एक गांव में स्थित एक फार्म हाउस पर छापा मारकर इस संबंध में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से आठ लाख रुपये नकद और 66 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सट्टेबाजों ने अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए फार्म हाउस तक किराए पर ले रखा था। ये लोग आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा लगाते हुए पकड़े गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications