गोलीबारी के बाद इसरो केंद्र में सतर्कता बढ़ाई गई (लीड-2)
इसरो के निदेशक एस.सतीश ने कहा कि मंगलवार तड़के बायलालू केंद्र के समीप दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे थे। जब सुरक्षाकर्मियों ने उनसे पूछताछ की तो दोनों ने गोली चलानी शुरू कर दी। उन्होंने कहा, "गोलीबारी में न कोई घायल हुआ और न ही केंद्र को नुकसान पहुंचा।"
सतीश ने यह नहीं कहा कि 'यह आतंकवादी हमला' था। उन्होंने कहा, "यह पुलिस का काम है। हमने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है और वे जांच कर रहे हैं।" गोलीबारी की घटना तड़के 3.30 बजे के करीब हुई थी।
सतीश ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने जब दोनों संदिग्धों से पूछताछ की तो उन्होंने गोली चला दी और फिर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जवाबी कार्रवाई में सीआईएसएफ के जवानों ने आठ राउंड गोलियां चलाईं।
सतीश ने कहा कि डीएसएन और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसरो के सभी केंद्रों पर सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार सभी जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में इसरो ने डीएसएन की स्थापना देश के पहले मानव रहित चंद्रमिशन 'चंद्रयान-1' से आंकड़े और तस्वीर प्राप्त करने के लिए की था।
इंड-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications