भोपाल में 50 झुग्गियां खाक
पुलिस के अनुसार सोमवार रात अचानक झुग्गी बस्ती में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने गंभीर रूप ले लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से लोगों को झुग्गियों से बाहर निकाला। अग्निशमन दल के वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नगर पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडे के अनुसार इस हादसे की वजह शॉट सर्किट लगती है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications