लाल चौक पर फायरिंग, एक जवान शहीद

पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों ने लाल चौक पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। उस वक्त वहां काफी भीड़ थी। इलाके में गोलीबारी की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों ने कोकेर बाजार में तैनात सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की और फिर फरार हो गए।" गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने लाल चौक इलाके की घेराबंदी कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications