पाकिस्तानी राजदूत से भिड़े चिदंबरम
नई
दिल्ली। इंडिया टुडे द्वारा आयोजित सम्मेलन में उपस्थित केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम और पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक के बीच शुक्रवार को तू-तू मैं-मैं की स्थिति पैदा हो गई। चिदंबरम ने इस्लामाबाद पर आतंकी संगठनों का समर्थन करने का आरोप लगाया तो मलिक ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। id="toptextpromo">सम्मेलन
में चिदंबरम ने कहा, "यह किसी से छिपा नहीं है कि पाकिस्तान स्थित हर आतंकी संगठन को आईएसआई द्वारा समर्थन प्राप्त है।" चिदंबरम ने इस मामले में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और पाकिस्तान से संचालित अन्य आतंकी संगठनों का नाम लिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>चिदंबरम
के आरोपों को खारिज करते हुए मलिक ने कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार राष्ट्र है और अपनी धरती को हिंसा के लिए इस्तेमाल करने की किसी को भी इजाजत नहीं देता। दक्षिण एशिया के भविष्य विषय पर चिदंबरम के संबोधन के बाद मलिक ने सवाल-जवाब सत्र में कहा, "पाकिस्तान सरकार का भारत के खिलाफ आक्रामक गतिविधि का कोई इरादा नहीं है।"











Click it and Unblock the Notifications