श्रीनगर : लगातार पांचवे दिन हड़ताल जारी

हड़ताल पर गए कर्मचारियों के प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर रही है। सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार से जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार उनकी बकाया राशि का भुगतान इस वजह से नहीं कर रही है क्योंकि छठे वेतन आयोग में उनके वेतन में बढ़ोतरी हुई थी। कर्मचारी सेवानिवृत्ति की उम्र 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं।
शनिवार को एस.एम.एच.एस. अस्पताल से कर्मचारियों की रैली शुरू हुई जो पुराने सचिवालय पहुंचकर खत्म हुई। उधर, राज्य के वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राठेर ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications