ट्रेन से मिले 2.5 करोड़ के जाली नोट

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मुगलसराय के चौकी प्रभारी त्रिपुरारी पांडे ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की बोगियों की नियिमत जांच के दौरान रेलवे पुलिस ने दो लावारिस बैगों से 2.48 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए। उन्होंने कहा कि सभी नोट पांच-पांच सौ रुपये के हैं और इनके मध्य में 'डमी' लिखा हुआ है। इन अधबने नकली नोटों में भारतीय रिजर्व बैंक का लोगो छपा है।
पांडे ने कहा कि हमने मामले की जांच में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस), भारतीय रिजर्व बैंक व अन्य जांच एजेंसियों से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि जिस सीट पर लावारिस बैग मिले हैं, उसका आरक्षण पुरी से नई दिल्ली तक का था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications