भारत-रूस के बीच पांच महत्वपूर्ण समझौते

दोनों पक्षों ने असैन्य अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। भारत और रूस ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर शुक्रवार को अपने समय सिद्ध संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान की। इन समझौतों में परमाणु करार शामिल हैं। द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने के साथ ही दोनों पक्षों ने कई सारे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। इन मुद्दों में आतंकवाद से मुकाबला, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की स्थिति, वाशिंगटन में होने वाले परमाणु शिखर सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट शामिल थे।
दोनों पक्षों ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए एक व्यापक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते का बीज मनमोहन सिंह के दिसंबर में हुए मास्को दौरे के दौरान ही बो दिया गया था। यह समझौता दोनों देशों के बीच परमाणु सहयोग के और अवसरों को खोलने का वादा करता है। दोनों पक्षों ने रूस द्वारा डिजाइन किए गए परमाणु रिएक्टरों के श्रृंखलाबद्ध निर्माण पर आधारित एक और समझौते पर भी हस्ताक्षर किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications