लाहौर धमाकों का भारत से कोई लेना-देना नहीं

भारत ने शनिवार को पाकिस्तान के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने कहा था कि विस्फोटों में भारत का हाथ है। भारत ने जोर देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान की ओर से इस तरह की बयानबाजी जारी रहती है तो द्विपक्षीय संबंध प्रभावित होने तय हैं। गौरतलब है कि लाहौर के आयुक्त खुसरो परवेज ने डान टेलीविजन से कहा था कि इन विस्फोटों के पीछे भारत का हाथ है यद्यपि वह इस संबंध में कोई भी सबूत नहीं दे सके थे।
भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में शनिवार को स्पष्ट किया गया कि भारत की पाकिस्तान को अस्थिर करने में कोई रुचि नहीं है। भारत ने पाकिस्तान से कहा कि उसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल होने वाले आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और खुद उसके देश पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications