मिस्र में सांप्रदायिक झड़प में 30 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मिस्र के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में स्थित मरसा मट्रोह में यह झड़प तब भड़क उठी जब एक समुदाय की जमीन के एक हिस्से पर चर्च का निमार्ण किया जा रहा था।
समाचार वेबसाइट 'अल बशायर' ने बताया कि इस झड़प में 18 ईसाई घायल हो गए। संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। दोनों समुदायों के आक्रोशित लोगों ने वाहनों और दुकानों पर पत्थर भी बरसाए।
गौरतलब है कि मिस्र में दो समुदायों के बीच इस तरह के संघर्ष कम ही होते हैं, लेकिन महिलाओं और धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर यहां अक्सर तनाव फैलता रहता है। मरसा मेट्रोह में पहली बार सामुदायिक तनाव फैला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
