धोखाधड़ी के आरोप में आगरा के पूर्व महापौर हिरासत में
पूर्व महापौर की विधवा बहू वंदना ने पूर्व महापौर के खिलाफ संपत्ति के मामले में धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि भाजपा नेता माहौर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अदालत ने उन्हें 25 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "वंदना ने अपने पति अनिल भारती द्वारा खरीदे गए होटल में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का दावा किया है। अनिल की मौत 12 फरवरी 2005 को हुई थी।"
वंदना ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि माहौर और उनके पुत्र हरीश ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे अपने अधिकार से वंचित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications