लश्कर पर लगाम कसे पाकिस्तान : अमेरिका
अमेरिका के दक्षिण एशियाई और मध्य अफ्रीकी मामलों के सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ओ. ब्लेक ने कहा, "मुंबई हमलों के जिम्मेदार माना जाने वाला लश्कर पाकिस्तान में मौजूद एक आतंकवादी संगठन है। इस संगठन की वैश्विक महत्वाकांक्षाएं हैं। यह वैश्विक विस्तार कर रहा है।"
जापान के एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में ब्लेक ने कहा, "यह पाकिस्तान के हित में है कि वह लश्कर की गतिविधियों पर लगाम कसे।" उल्लेखनीय है कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों को लश्कर ने ही अंजाम दिया था, जिसमें लगभग 167 लोग मारे गए थे।
उन्होंने कहा, "मेरे मुताबिक यह अहम है कि मुंबई हमले के बाद दोनों देशों ने वार्ता की है। यह बहुत महत्वपूर्ण है। हम अमेरिका के इन दोनों मित्र राष्ट्रों के बीच संवाद का स्वागत करते हैं।"
गौरतलब है कि बीते 25 फवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच नई दिल्ली में सचिव स्तर की वार्ता हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications