भारत-रूस के बीच दो परमाणु समझौतों पर हस्ताक्षर

दोनों पक्षों ने असैन्य अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रूसी प्रधानमंत्री व्लादमीर पुतिन के साथ लगभग दो घंटे तक बातचीत की। इस दौरान असैन्य परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, उच्च रक्षा प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार और दूरसंचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने दोनों नेताओं की उपस्थिति में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किया।

द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने के साथ ही दोनों पक्षों ने कई सारे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। इन मुद्दों में आतंकवाद से मुकाबला, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की स्थिति, वाशिंगटन में होने वाले परमाणु शिखर सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट शामिल थे।

दोनों पक्षों ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए एक व्यापक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते का बीज मनमोहन सिंह के दिसंबर में हुए मास्को दौरे के दौरान ही बो दिया गया था। यह समझौता दोनों देशों के बीच परमाणु सहयोग के और अवसरों को खोलने का वादा करता है।

दोनों पक्षों ने रूस द्वारा डिजाइन किए गए परमाणु रिएक्टरों के श्रृंखलाबद्ध निर्माण पर एक और समझौते पर भी हस्ताक्षर किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+