गुजरात दंगा : पूर्व भाजपा नेता पूछताछ के लिए तलब
भट्ट से गुलबर्ग सोशायटी में हुए नरसंहार के सिलसिले में शनिवार को पूछताछ की जाएगी। इस नरसंहार में कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी और दूसरे लोग मारे गए थे।
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मतभेदों के कारण भट्ट ने भाजपा छोड़ दी थी। सर्वोच्च न्यायालय में जाफरी की विधवा जाकिया जाफरी की ओर से दायर याचिका में भट्ट को आरोपी बनाया गया है।
भट्ट ने कहा कि वह एसआईटी के समक्ष प्रस्तुत होंगे। उल्लेखनीय है कि एसआइटी ने मोदी को भी सम्मन जारी किया है, जिसमें उन्हें 21 मार्च से पहले अदालत के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications