कांग्रेस ने कश्मीर विधेयक का विरोध किया
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार के एक वरिष्ठ कांग्रेसी मंत्री ने कहा है, "कांग्रेस पार्टी इस विधेयक का कभी समर्थन नहीं करेगी, न तो सदन के अंदर और न सदन के बाहर ही।"
मुख्य विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के मुर्तजा खान ने आठ मार्च को स्थायी निवासी अयोग्यता विधेयक सदन में पेश किया था।
कांग्रेस मंत्री ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "यह विधेयक भेदभावपूर्ण है और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। हमारी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी महिलाओं के सशक्तीकरण की पक्षधर हैं और हम राज्य में उनके सिपाही हैं। हम ऐसे किसी भी विधेयक की अनुमति नहीं देंगे जो हमारी पार्टी के दर्शन को क्षति पहुंचाता हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications