ममता बनर्जी ने आटो केंद्र का उद्घाटन किया
कोलकाता, 13 मार्च (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता में हावड़ा जिले के शालीमार इलाके में एक आटामोबाइल केंद्र का उद्घाटन किया।
शालीमार में इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, "यह पहला आटोमाइल केंद्र रिकॉर्ड समय में स्थापित किया गया है और देश के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह के नौ और केंद्रों की स्थापना की हमारी योजना है। ये आटोमाइल केंद्र अर्नाकुलम, नासिक और पुणे जैसे स्थानों में स्थापित किए जाएंगे।"
इस अवसर पर बनर्जी ने रिमोट कंट्रोल के जरिए दो नई रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। इन रेलगाड़ियों में हावड़ा-गांधीधाम एक्सप्रेस (साप्ताहिक) और कोलकाता-अमृतसर (सप्ताह में दो दिन) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications