कसाब की गिरफ्तारी चाहती है पाकिस्तान सरकार
पाकिस्तान सरकार ने रावलपिंडी में स्थित आतंक निरोधी अदालत में शनिवार को दायर एक आवेदन में कसाब की गिरफ्तारी का आग्रह किया है। इसी अदालत में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी और पांच अन्य के खिलाफ मुंबई हमले के संबंध में बंद कमरे में सुनवाई चल रही है।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है, "सरकार ने अदालत से निवेदन किया है कि वह मुंबई हमले के प्रमुख आरोपी अजमल कसाब के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करे, ताकि उसे नियम-कानून के मुताबिक अदालत में पेश किया जा सके।"
सरकार की याचिका को संज्ञान में लेते हुए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तारीख सुनिश्चित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications