Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तेदेपा को जेएसी से बाहर किया गया

जेएसी की शुक्रवार को हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया। इस बैठक में जेएसी के संयोजक एम. कोदांदरम, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव और उनके सहयोगी जयशंकर एवं तेलगाना कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

कोदांदरम ने संवाददाताओं को बताया कि तेदेपा को बाहर किया गया है क्योंकि उसके विधायकों ने समिति के निर्णय के मुताबिक इस्तीफा नहीं दिया।

पिछले दिनों तेदेपा अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू के महबूबनगर जिले के दौरे के समय जेएसी नेताओं की गिरफ्तारी और तेलंगाना समर्थकों पर तेदेपा कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए हमले भी तेदेपा के निष्कासन की वजह मानी जा रही है।

कोदांदरम ने आरोप लगाया कि नायडू वकीलों पर हुए हमले और जेएसी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बारे में माफी न मांगकर अलोकतांत्रिक रवैये का परिचय दे रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+