ओबामा वर्ष के अंत में भारत दौरे पर जाएंगे
विदेश मंत्रालय में दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के सहायक मंत्री रोबर्ट ओ. ब्लेक ने जापानी समाचार पत्र अशाही शिमबुन से कहा अप्रैल में होने वाले परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में सिंह और ओबामा द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा कर सकते हैं।
ब्लेक ने कहा, "मेरा मानना है कि अप्रैल में होने वाली बातचीत का मुख्य केंद्र परमाणु मुद्दा होगा।" उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और भारत के विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के बीच भी बैठक होगी।
ब्लेक ने कहा, "दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद हम उम्मीद करते हैं कि राष्ट्रपति भारत दौरे पर जाएंगे लेकिन अभी भी हमें तिथि के बारे में जानकारी नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications