बिहार में ट्रक पलटने से छह मजदूरों की मौत
पुलिस के अनुसार ट्रक पर 70 से ज्यादा मजदूर सवार थे। ये मजदूर कर्रा गांव से मजदूरी करके वापस बांका लौट रहे थे। कर्रा गांव के समीप पैजना पुल के नजदीक चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। ट्रक में मजदूरों के अलावा अन्न से भरी बोरियां भी रखी हुई थीं।
घोसवारी थाना के प्रभारी महेश कुमार ने शनिवार को बताया कि घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि इस घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज स्थानीय असपताल में चल रहा है। घायलों में से 15 को गंभीर चोटें लगी हैं।
उन्होंने बताया कि सभी मृतक बांका जिले के रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications