सुरक्षाकर्मियों को बताए बिना होटल से गायब हुए युवराज और वीआरवी
चण्डीगढ़ पुलिस ने आईपीएल अधिकारियों और किंग्स इलेवन पंजाब को एक लिखित शिकायत की है कि युवराज और वीआरवी माउंटविव होटल से चुपके से निकल गए। टीम यहीं ठहरी हुई है।
पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) एच.एस. दून ने आईएएनएस को बताया, "युवराज और वीआरवी सुरक्षा अधिकारियों और अन्य पुलिसर्मियों को बताए बिना ही होटल से बाहर निकल गए। हमें खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए दिन और रात दोनों समय तैनात किया गया है। उनके बाहर जाने से हमें कोई परेशानी नहीं है लेकिन उन्हें इस बारे में सूचित करना चाहिए था।"
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवराज अपनी निजी बीएमडब्ल्यू कार में घर गए थे जबकि वीआरवी किसी अनजान जगह पर थे। युवराज की कार इन दिनों होटल की पार्किं ग में खड़ी है।
मोहाली में शनिवार को किंग्स इलेवन और डेल्ही डेयरडेविल्स के बीच मुकाबला होगा। इस तरह की खबरें आ रही हैं वीरेंद्र सहवाग और डेयरडेविल्स के दूसरे अधिकारी भी आधिकारिक वाहनों के बजाय निजी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications