'राष्ट्रीय खेलों को स्थगित कर दें'
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि केंद्रीय और प्रांतीय सरकारों की ओर से जारी एक रिपोर्ट में सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। कराची और लाहौर के बाद आतंकी इस्लामाबाद और पेशावर को निशाना बना सकते हैं।
राष्ट्रीय खेलों के इस 31वें आयोजन में सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की खुफिया जानकारी है कि आतंकी खिलाड़ियों को भी निशाना बना सकते हैं। मौजूदा परिस्थिति में उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मुहैया कराई जा सकती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications