छतरपुर में व्यापारी की हत्या के बाद तनाव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को सर्राफा व्यापारी प्रमोद सर्राफा अपनी दुकान बंद कर लौट रहे थे तभी रास्ते में मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक कर नोटों से भरा बैग छीन लिया और उन्हें गोली मार दी। प्रमोद को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
प्रमोद की मौत की खबर फैलते ही व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर वाहनों व सब्जी मंडी को आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने शनिवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी है और स्कूल बंद करा दिए हैं।
व्यापारियों में पुलिस के रवैए को लेकर रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि पिछले दो दिनों मे व्यापारियों पर तीन बार हमले की कोशिश की गई मगर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और उसी का नतीजा है कि एक व्यापारी को जान गंवाना पड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications