'बसपा की महारैली के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च'

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने शनिवार को लखनऊ में एक बयान जारी कर कहा कि आगामी सोमवार को बसपा की पच्चीसवीं वर्षगांठ के मौके पर होने वाली महारैली पर बसपा प्रमुख एवं मुख्यमंत्री मायावती 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यय कर रही हैं।

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास रैली में खर्च करने के लिए पैसे हैं लेकिन प्रतापगढ़ भगदड़ में मारे गये लोगों के परिजनों को देने के लिए वह धन की कमी को रोना रोती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गये धन की मायावती फिजूलखर्जी कर रही हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि बसपा की इस महारौली में सरकारी खजाने से पानी की तरह पैसे बहाये जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासिनक अधिकारी रैली को सफल बनाने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे लखनऊ को नीले रंग में रंगने के लिए राज्य सरकार सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

मालूम हो कि सोमवार को बसपा पार्टी संस्थापक कांशीराम के जन्म दिन पर अपनी पच्चीसवीं वर्षगांठ मनाएगी और इसी दिन बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के अंबेडकर मैदान में एक महारैली बुलाई है। माना जा रहा है कि बसपा की इस महारैली में देशभर से बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+