हेनरी किसिंगर की हालत में सुधार (लीड-1)
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उनका इलाज चल रहा है लेकिन किसी खतरे की बात नहीं है। उनकी हालत में सुधार है।
पूर्वोत्तर एशियाई सुरक्षा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 86 वर्षीय किसिंगर बुधवार को सियोल पहुंचे थे। गुरुवार को वह इस कार्यक्रम में शामिल हुए और शुक्रवार को उन्होंने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली म्युंग-बाक से मुलाकात की।
सियोल दौरे के बाद उन्हें हांगकांग में आयोजित वूडरो विल्सन पुरस्कार समारोह में शामिल होना था।
अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल 1971 से 1977 के दौरान किसिंगर अमेरिका के उच्च राजनयिक रहे। उन्हें 1973 में नोबल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications