भ्रष्टाचार से कड़ाई से निपटें विधायक : प्रधानमंत्री (लीड-1)

मनमोहन सिंह ने तमिलनाडु विधानसभा और सचिवालय के नए भवन के उद्घाटन के मौके पर कहा, "विधायक प्रासंगिक संविधान का मूल्यांकन करते हैं और नए कानून बनाते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी तरीके से निभाने के लिए उन्हें न केवल सजग रहना चाहिए बल्कि भारतीय राजनीति की मूल चिंताओं के प्रति भी सचेत रहना चाहिए।"

सिंह ने विधायकों को सार्वजनिक वित्त का वाचडॉग करार देते हुए कहा, "सत्ता एक सामाजिक विश्वास की चीज होती है और उसका उपयोग सार्वजनिक बेहतरी के लिए किया जाना चाहिए। तब जाकर हमारे विधायक हमारी जनता को एक सम्मानजनक और स्वाभिमानपूर्ण जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी तरीके से काम करने में सक्षम हो पाएंगे।"

मनमोहन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक धन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और संसाधन जुटाने की प्रक्रिया का बचत, जोखिम व उद्यमशीलता की खोज और नवप्रवर्तन अपनाने के लाभों पर विपरीत असर नहीं पड़ना चाहिए।

सिंह ने कहा, "प्रशासनिक प्रक्रियाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और अक्षमता के साथ हमें सामूहिक रूप से कड़ाई से निपटने की जरूरत है। इसकी एक लंबी कड़ी है लेकिन मुझे विश्वास है कि इन नए परिसरों में हम विधायी सक्षमता और विधायी औचित्य की नई ऊंचाइयों का दर्शन करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+