बलात्कार के आरोप में 2 जेल वार्डन बर्खास्त, एक निलंबित
दुमका केंद्रीय जेल के जेल अधीक्षक डी. के. प्रधान ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, "अनुबंध पर नियुक्त दो वार्डन को नौकरी से निकाल दिया गया जबकि एक अन्य वार्डन को निलंबित कर दिया गया।"
बलात्कार के आरोप में अनुबंध पर जेल में काम कर रहे एक नाई को भी नौकरी से निकाल दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात जेल अधीक्षक रांची गए हुए थे। इसी दौरान उनके आवास पर तीनों वार्डन ने दो महिलाओं को बुलाया और फिर उनके साथ बलात्कार किया। इसमें एक महिला तो भाग निकली लेकिन दूसरी की हत्या कर दी गई।
दुमका के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "शुक्रवार को हमने जेल अधीक्षक के आवास पर छापा डाला और वहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया। हमें मृत महिला का शव भी मिला जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसकी पहचान लक्खी देवी के रूप में हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications