भ्रष्टाचार से कड़ाई से निपटें : प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह ने तमिलनाडु विधानसभा और सचिवालय के नए भवन के उद्घाटन के मौके पर कहा, "विधायक प्रासंगिक संविधान का मूल्यांकन करते हैं और नए कानून बनाते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी तरीके से निभाने के लिए उन्हें न केवल सजग रहना चाहिए बल्कि भारतीय राजनीति की मूल चिंताओं के प्रति भी सचेत रहना चाहिए।"
सिंह ने विधायकों को सार्वजनिक वित्त का वाचडॉग करार देते हुए कहा, "सत्ता एक सामाजिक विश्वास की चीज होती है और उसका उपयोग सार्वजनिक बेहतरी के लिए किया जाना चाहिए। तब जाकर हमारे विधायक हमारी जनता को एक सम्मानजनक और स्वाभिमानपूर्ण जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी तरीके से काम करने में सक्षम हो पाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications