महिला न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए : बालाकृष्णन
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के साल भर चलने वाले 40वें वर्षगांठ समारोहों के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बालाकृष्णन ने कहा, "अदालतों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व न्यूनतम है और उनके प्रतिनिधित्व को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। अधिक से अधिक महिला न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।"
बालाकृष्णन ने न्यायविदों से कहा कि उन्हें जनता की उम्मीदों और भावनाओं के प्रति संवेदनशील होकर समाज में सामाजिक मूल्यों को प्रतिस्थापित करने के लिए आगे आना चाहिए।
बालाकृष्णन ने कहा, "हमारी न्यायिक प्रणाली में निजी आजादी और संवैधानिक कानून पर एक व्यापक समझ है। नागरिकों के विवादों से संबंधित जटिलताओं का न्यायपालिका द्वारा ध्यान रखा जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications