मिस्र में सांप्रदायिक दंगों के बाद शांति बहाल (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस समुद्र तटीय शहर में झड़प तब भड़क उठी, जब एक समुदाय के लोगों ने निर्माणाधानीन चर्च के मजदूरों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। संघर्ष में 30 लोग घायल हो गए, जबकि नौ घरों में आग लगा दी गई थी।

इसके बाद देश के सुरक्षा अधिकारियों का ध्यान इस तरफ गया। उत्तर पश्चिमी प्रांत के सुरक्षा प्रमुख जनरल हुसैन फिकरी ने कहा कि पुलिस ने शहर में शांति व्यवस्था बहाल कर दी है।

प्रांत के गवर्नर अहमद हुसैन ने स्थनीय चर्च के अधिकारियों से गिराई गई चर्च की दीवारों को फिर से निर्माण न करने के लिए कहा है, जिससे दोबारा कोई बवाल न खड़ा हो। धार्मिक स्थल के अधिकारी इस बात पर सहमत हो गए हैं।

गौरतलब है कि मिस्र में दो समुदायों के बीच इस तरह के संघर्ष कम ही होते हैं, लेकिन महिलाओं जुड़े मुद्दे और धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर यहां अक्सर तनाव फैलता रहता है। मरसा मेट्रोह में पहली बार सामुदायिक तनाव फैला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+