अमेरिका ने लाहौर विस्फोटों की निंदा की
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा, "लाहौर में हुए विस्फोटों से साफ है कि हिंसक तत्व पाकिस्तान के लोगों को कष्ट देना चाहते हैं।"
हिलेरी ने कहा, "निर्दोष लोगों की हत्या को सही नहीं ठहराया जा सकता। पाकिस्तान के लोग अपने देश में शांति और सुरक्षा चाहते हैं।"
उल्लेखनीय है कि लाहौर में हुए दो आत्मघाती हमले में कम से कम 48 लोग मारे गए थे और 95 घायल हो गए थे। इसके बाद पांच विस्फोट और हुए थे हालांकि इनमें कोई हताहत नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications