राष्ट्रमंडल खेलों से पहले आगरा को दिया जाएगा नया रूप
राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान लगभग दस लाख विदेशी पर्यटकों के आगरा पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने मिलकर एक महात्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है जिसके तहत नागरिक सुविधाओं का उन्नयन और शहर का पुनरुद्धार किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पर्यटन के उपनिदेशक अविनाश मिश्रा ने बताया कि आगरा विदेशी सैलानियों की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। आगरा के आस-पास 50 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चलाई जा रही हैं।
एडीए के उपाध्यक्ष तनवीर अली ने कहा कि यहां आने पर पर्यटकों को महसूस होना चाहिए कि वे एक ऐसे शहर का दौरा कर रहे हैं जो देश की विरासत है। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए पहले ही कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यजू सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications