श्रीलंकाई तमिल पार्टी संघीय ढांचे के पक्ष में
कोलंबो, 13 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका की मुख्य जातीय तमिल पार्टी तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) ने आगामी संसदीय चुनावों के लिए तैयार किए गए अपने घोषणा पत्र में कहा कि संघीय ढांचे से ही देश की जातीय समस्या का हल निकल सकता है।
आमतौर पर टीएनए को हारे हुए तमिल विद्रोहियों का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी के रूप में माना जाता है। टीएनए ने संघीय ढांचे के तहत उत्तरी और पूर्वी राज्यों को मिलाकर सत्ता में विस्तारित भागीदारी के प्रबंध का आह्वान किया है।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' से टीएनए के एक निकटस्थ सूत्र ने कहा कि इस प्रबंध से तमिल बाहुल्य दोनों राज्यों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
श्रीलंका में संसदीय चुनाव आठ अप्रैल को होने वाले हैं। तमिल विद्रोहियों की पराजय के बाद पहली बार श्रीलंका में संसदीय चुनाव होने जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्र राष्ट्र की मांग को लेकर तमिलों ने दो दशक से अधिक समय तक लड़ाई लड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications