हिलेरी ने इजरायल की आवासीय योजना पर आपत्ति जताई
वाशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इजरायल द्वारा अधिकृत पूर्वी जेरूसलम इलाके में आवासीय इकाइयां विकसित करने की योजना पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कड़ी आपत्ति जताई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायली सरकार की ओर से नया निर्माण कार्य शुरू करने की घोषणा उस समय की गई जब पिछले दिनों अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बिडेन इजारायल के दौरे पर थे। इस वजह से इजरायल और फिलीस्तीन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे अमेरिका ने खुलकर इसका विरोध किया।
हिलेरी ने शुक्रवार को फोन पर नेतन्याहू से कहा कि इजरायल की इस घोषणा को अमेरिका एक नकारात्मक संकेत मानता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications