बरेली हिंसा की जांच करेगी भाजपा समिति : गडकरी
पार्टी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि बरेली जाने वाली भाजपा की तीन सदस्यीय समिति में मेनका गांधी के अलावा गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ और मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल तीन सदस्यीय टीम के सदस्य होंगे।
बरेली कस्बे में सांप्रदायिक हिंसा फैलने के बाद पिछले 12 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है। शुक्रवार को यहां हुई ताजा हिंसा में 15 लोग घायल हो गए।
बयान के अनुसार तीन सदस्यीय दल रविवार को बरेली जाएगा।
गौरतलब है कि बारावफात के जूलुस के मार्ग को लेकर हिंसा की शुरुआत हुई थी। इस मौके पर दो समुदायों के सदस्यों के बीच तीखी नोंकझोंक के बाद इलाके में हिंसा फैल गई थी जिसमें कई दुकानों को जला दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications