'परमाणु जवाबदेही विधेयक रद्द किया जाए'

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। वामपंथी पार्टियों ने शनिवार को कहा कि वह उस परमाणु जवाबदेही विधेयक का विरोध करती हैं, जो किसी परमाणु संयंत्र के संचालक की जवाबदेही को सीमित करता हो। यह विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया जा सकता है।

वामपंथी पार्टियों ने इस विधेयक को खतरनाक बताया है और कहा है कि यह अमेरिका और उसके परमाणु उद्योग के हितों को साधने के लिए है।

कम्युनिस्ट पार्टियों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, "यह भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का परिणाम है। सरकार कानून बनाकर अमेरिका को किए एक गुप्त वादे को पूरा करना चाहती है। यह कानून भारतीय जनता की सुरक्षा की कीमत पर अमेरिकी हितों की हिफाजत करने वाला है।"

यह बयान मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), रिवल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) और आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की ओर से जारी किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+