लोकसभा में सोमवार को पेश हो सकता है परमाणु विधेयक

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा से पहले सरकार असैन्य परमाणु दुर्घटना जवाबदेही विधेयक को सोमवार को संसद में पेश करने की योजना बना रही है।

सरकारी सूत्रों ने यहां कहा है कि यह विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया जा सकता है।

इस विधेयक के जरिए किसी दुर्घटना की स्थिति में अमेरिकी परमाणु कंपनियों के लिए क्षतिपूर्ति की सीमा निर्धारित की जानी है। अमेरिका के साथ 123 असैन्य परमाणु समझौते को पूरा करने के लिए इस विधेयक का पारित होना जरूरी है।

वामपंथी पार्टियां तथा भारतीय जनता पार्टी इस विधेयक का तीव्र विरोध कर रही हैं।

परमाणु समझौते के बाकी बचे कदमों से संबंधित मुद्दे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुलाकात के दौरान मनमोहन सिंह के एजेंडे में सर्वोपरि होंगे। दोनों नेताओं के बीच 12-13 अप्रैल को वाशिंगटन में आयोजित परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात होने वाली है।

दोनों देशों की परमाणु कंपनियों के बीच परमाणु कारोबार शुरू होने के पहले इन कदमों का पूरा किया जाना आवश्यक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+