बेकरी प्रबंधन और लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार : पुलिस
सकल सोशल फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "10-15 मिनट नहीं बल्कि डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक किसी ने बैग पर ध्यान नहीं दिया।"
सिंह के अनुसार, कुछ ग्राहकों ने कैशियर को बैग के बारे में बताया था लेकिन वह अपने काम में इतना व्यस्त था कि उसने पुलिस को सूचना देने की जहमत नहीं उठाई।
सिंह ने कहा, "कैशियर को इसकी जानकारी दिए जाने के 20 मिनट बाद विस्फोट हुआ। अगर जर्मन बेकरी के कर्मचारी और वहां मौजूद लोग थोड़ा जागरूक होते तो यह हादसा नहीं होता।"
उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को हुए बम विस्फोट में पांच विदेशियों समेत 17 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications