परमाणु संयंत्रों में काम करने वाले संदिग्ध आतंकवादी की जांच

वाशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अधिकारी यमन में गिरफ्तार एक संदिग्ध आतंकवादी के मामले की जांच कर रहे हैं। इस आतंकवादी के बारे में खुलासा हुआ है कि वह कई नाभिकीय संयंत्रों में काम कर चुका है।

समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, इस महीने यमन में एक अमेरिकी नागरिक शारिफ मोबली को गिरफ्तार किया गया था। संदेह जताया जा रहा है कि इसके संबंध अलकायदा से हैं।

अमेरिकी परमाणु विनियामक आयोग ने शुक्रवार को मीडिया के सामने इस बात की पुष्टि कर दी कि वर्ष 2002 से 2008 के बीच वह मैरीलैंड, न्यू जर्सी और पेंसिल्वेनिया के पांच परमाणु संयंत्रों में काम कर चुका है। यहां उसका ज्यादातर काम रखरखाव से संबंधित रहा है।

एक अज्ञात अमेरिकी अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह संवेदनशील सामग्री या सूचना हासिल करने में तो कामयाब नहीं हो गया।

सोमालियाई मूल का 26 वर्षीय मोबली का जन्म न्यू जर्सी में हुआ था। गिरफ्तार होने के बाद उसने बीमारी की शिकायत की तो उसे साना के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसने सुरक्षा अधिकारियों से बंदूक छीनकर एक सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी लेकिन बाद में उसे दोबारा पकड़ लिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+