केरल सरकार 75 लाख घरों में वितरित करेगी सीएफएल बल्ब
केरल के बिजली मंत्री ए. के. बालन ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य स्तरीय इस योजना की शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन करेंगे। इस मौके पर वह एक जोड़े को सीएफल बल्ब सौपेंगे।
बलान ने बताया कि सीएफएल बल्ब पूरे राज्य में वितरित किए जाएंगे और प्रत्येक घर को तीस रुपये में 60 वाट के दो सीएफएल बल्ब दिए जाएंगे, जिनकी खुले बाजार में कीमत 300 रुपये होगी। ये सीएफएल बल्ब फिलिप्स मुहैया कराएगी और इसके लिए राज्य सरकार 40 करोड़ रुपये और केएसईबी 54.50 करोड़ रुपये देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications