बाल श्रमिकों से मिले नीदरलैंड हॉकी टीम के खिलाड़ी
बाल श्रमिकों के आश्रम पहुंचे खिलाड़ियों का कहना था कि बच्चों को अपने बचपन में लुत्फ उठाने और खेलने का पूरा अधिकार है।
बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन 'बचपन बचाओ आंदोलन' (बीबीए) के भूवन रिभू, जो खिलाड़ियों के साथ बाल शिविर में पहुंचे थे, ने कहा, "नीदरलैंड हॉकी टीम के प्रशिक्षक माइकल वान डेन हेवेल और प्रीमियर लीग के दो अन्य खिलाड़ी शनिवार को मुक्ति आश्रम में बचाए गए 40 बाल श्रमिकों से मिलने पहुंचे।"
रिभू ने आईएएनएस को बताया कि टीम ने बच्चों के साथ करीब एक घंटे का समय गुजारा और उन्होंने बच्चों को हॉकी स्टिक भेंट की। खिलाड़ियों का बच्चों से मिलने का उद्देश्य यह बताना था कि बच्चों को अपने बचपन का लुत्फ उठाने का पूरा अधिकार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications